हमारे बारे में
पत्रिका
यह पत्रिका बिहार की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, विशेष रिपोर्ट और जनहित से जुड़े विषयों को निष्पक्ष रूप से पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास करती है।
हमारा उद्देश्य
विश्वसनीय पत्रकारिता, बिहार की आवाज़ को मंच देना और जनसरोकार के मुद्दों को लोगों तक पहुँचाना।
उद्घाटन की झलकियाँ
डॉ उदयभान सिंह – प्रधान संपादक
नूतन बिहार आज और कल
प्रस्तुत पत्रिका नूतन बिहार आज और कल एक बहुआयामी पत्रिका जिसमें सामाजिक सांस्कृतिक राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों एवं विचारों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना है जिसका पहला अंक आप सभी के सम्मुख उपस्थित हो चुका है. इस पत्रिका के प्रकाशन का मुख्य उद्देश्य लोगों को एक बार पुणे प्रिंट मीडिया के तरफ उन्मुख करना है और सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक मुद्दों को लोगों के सामने लाकर के उनका समाधान खोजने के लिए एक सकारात्मक प्रयास करना और सरकार के साथ संवाद करना है. यह पत्रिका बिहार की बौद्धिकता और सजकता का दर्पण बनाकर के समाज के लोगों को सामाजिक चेतना एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी. इस पत्रिका के प्रकाशन की गर्भ में बिहार में सामाजिक आर्थिक संरचना उत्पन्न करना और बिहार को पुनः सशक्त एवं श्रेष्ठ बनाने का भाव छिपा हुआ है. यह हमारा एक संकल्प है जिसे पूरी ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ हम पूरा करने का प्रयास करेंगे. इस अनुक्रम में आप सभी लोगों का सहयोग एवं आशीर्वाद अपेक्षित है.
अमित कुमार सिंह – प्रकाशक एवं संपादक
नूतन बिहार आज और कल मासिक पत्रिका के जन्मदाता और संस्थापक प्रबंधक और संरक्षक है. पत्रिका के प्रकाशन उनकी भूमिका बहु आयामी है. अमितकुमार सिंह जी प्रकाशक के साथ-साथ संपादक की भूमिका का भी निर्वाह कर रहे हैं. अमित कुमार सिंह लिखने के माध्यम से समाज में एक परिवर्तन लाना चाहते हैं विशेष रूप से अमित कुमार सिंह यह परिवर्तन बिहार में लाना चाहते जिससे बिहार की सामाजिक एवं आर्थिक समस्याओं का समाधान किया जा सके और बिहार को एक विकसित बिहार बनाया जा सके. अमित कुमार सिंह हमेशा लेखनी के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के लिए एक मौन क्रांति का पक्षधर है और इस दिशा में ही यह पत्रिका कार्य करना शुरू किया
प्रमोद कुमार – प्रकाशक और मुद्रक
प्रमोद कुमार नूतन बिहार आज और कल मासिक पत्रिका के प्रकाशक और मुद्रक है. प्रमोद कुमार नूतन बिहार आज और कल मासिक पत्रिका के प्रमुख प्रवर्तक भी हैं और बिहार के एक उभरते हुए उद्यमी है. इसके साथ-साथ बिहार को लेकर के संवेदनशील भी है. उनके स्पष्ट सोच है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने गांव अपने जिले अपने राज्य और अपने देश के लिए यथासंभव कुछ न कुछ करते रहना चाहिए क्यों कि हमारा जन्म इस धरा पर कुछ न कुछ करने के लिए हुआहै. चाहे साधन कुछ भी हो. इसी को लक्षगत करते हुए उन्होंने नूतन बिहार आज और कल मासिक पत्रिका के माध्यम से बिहार एक नई चेतना और तार्किकता उत्पन्न करने का अभिनव प्रयास शुरू किया है.
संजीव कुमार – प्रकाशक और प्रवर्तक
संजीव कुमार नूतन बिहार आज और कल मासिक पत्रिका के प्रकाशक और प्रवर्तक हैं साथ-साथ बिहार के उभरते हुए एक उद्यमी भी है जिनकी रुचि शिक्षा उद्यम के क्षेत्र में भी धीरे-धीरे बढ़ रही है. संजीव कुमार जी शिक्षा के माध्यम से समाज में बदलाव लाने के पक्षधर है और साथ ही कलम से क्रांति भी चाहते हैं. इसी को दृष्टिगत रखते हुए नूतन बिहार आज और कल मासिक पत्रिका के प्रकाशन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.



















